स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जनपद पंचायत मझौली में हुआ शपथग्रहण

जबलपुर, 26 सितंबर। मझौली के ग्राम बनखेड़ी में आज आयोजित की गई स्वच्छता अभियान की गतिविधियां में स्वच्छता ही सेवा अभियान के दसवें दिन आज गुरुवार को जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत बनखेडी में स्वच्छता संबंधी अनेक प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्वभाव स्वच्छता- संस्कार स्वच्छता की थीम पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन 17 सितंबर से चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान में आज ग्राम बनखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से स्वच्छता रैली निकाली गई, स्कूली बच्चों तथा ग्राम वासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा स्वच्छता पर संवाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों की सहभागिता से ग्राम की साफ-सफाई भी की गई।