सड़क पर घूम रहे मवेशी से टकरायी मोटर साइकिल चालक बुरी तरह घायल
सागर, 04 अक्टूबर। राहतगढ़ थाना क्षेत्र में एरण मिर्जापुर गाँव के पास मोटर साइकिल के मवेशी से टकरा जाने से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया है, मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 में उक्त घटना की सूचना दी। सूचना प्राप्ति पर तत्काल राहतगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112-100 स्टाफ आरक्षक प्रतिपाल यादव पायलेट विक्रांत सिंह ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल के सामने अचानक मवेशी के आ जाने से 40 वर्षीय जगदीश अहिरवार पिता मुंजा अहिरवार निवासी शेरपुर दरकोली घायल हो गये थे। डायल-112-100 जवानों द्वारा तत्काल एफआरवी वाहन से घायल को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल राहतगढ़ पहुँचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार उपरांत घायल जगदीश को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।