दिल्ली की सीएम आतिशी को गृह मंत्रालय के निर्देश पर जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी गई

नई दिल्ली, 25 सितंबर। दिल्ली की नवपदच्युत मुख्यमंत्री आतिशी की सुरक्षा में इजाफा करते हुए उन्हें गृह मंत्रालय के निर्देश पर जेड कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। ज्ञात हो कि जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे तो उनके पास जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा थी। हालाकि सूत्रों का कहना है कि फिलहाल पुलिस ने अपने स्तर पर सीएम आतिशी को जेड कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई है। अगर गृह मंत्रालय इस सुरक्षा को अपग्रेड करता है तो उसके आदेश पर पुलिस आतिशी की सुरक्षा को अपग्रेड करेगी। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल के पास 30 दिनों तक जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा रहेगी।
गौरतलब है कि प्रोटोकॉल के तहत दिल्ली के सीएम को गृह मंत्रालय के निर्देश पर जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी जाती है। पुलिस जेड कैटेगरी की सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के लिए अलग-अलग शिफ्ट में 22 सुरक्षाकर्मी तैनात करती है। जेड कैटेगरी की सुरक्षा में पीएसओ (निजी सुरक्षा अधिकारी), एस्कॉर्ट और सशस्त्र सुरक्षा कर्मी भी शामिल होते हैं। बुधवार को दिल्ली की सीएम आतिशी ने श्रमिकों को बड़ा तोहफा दिया। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के न्यूनतम वेतन की घोषणा की। अनस्किल्ड लेबर का न्यूनतम वेतन 18 हजार 66 रुपये, सेमीस्किल्ड लेबर का न्यूनतम वेतन 19 हजार 929 और स्किल्ड लेबर का न्यूनतम वेतन 21 हजार 917 रुपये कर दिया है। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार ने मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन लागू किया है. ये देश में सबसे ज्यादा है। न्यूनतम मजदूरी की नई दरें एक अक्टूबर से लागू होंगी.मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर गरीब विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी शासित राज्यों में न्यूनतम वेतन दिल्ली में दिए जा रहे वेतन का आधा है।