गणेश उत्सव पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाने हेतु संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च

जबलपुर, 14 सितंबर। गणेश उत्सव एवं ईद मिलादुन्नवी पर्व को शांति पूर्वक सौहर्द के वातावरण मे सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर, आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक फ्लैग मार्च पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर से निकाला गया।
फ्लेैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति सोनाली दुबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती पंकज मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी विवेक कुमार गौतम, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एच.आर. पाण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर राजेश ंिसह राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक कैट उदय भान सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक गढा देवेन्द्र प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यायलय बी.एस. गोठरिया, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री आकाक्षा उपाध्याय, उप पुलिस अधीक्षक यातायात मालवीय चैक संतोष कुमार शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गढा बैजनाथ प्रजापति, उप पुलिस अधीक्षक यातायात घमापुर श्रीमति संगीता डामोर, तथा समस्त थाना प्रभारी शहर थाने के बल के साथ एवं रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य पुलिस के अतिरिक्त बल के साथ मौजूद रहे।
शासकीय वाहनों से फ्लैग मार्च पुलिस कन्ट्रोलरूम से प्रारम्भ होकर घंटाघर, बड़ी ओमती, करमचंद चैक, मालवीय चैक, सुपरमार्केट, बडा फुहारा, कोतवाली, मिलौनीगंज, घोडानक्कास, बड़ी खेरमाई मंदि के सामने से भानतलैया , सिंधी कैंप, मण्डी मदार टेकरी, रउ्दी चैकी, गोहलपुर तिराहा, दमोहनाका, बल्देवबाग, रानीताल, चैक, लेबर चैक, कछपुरा ब्रिज के उपर गौतम जी की मढिया, पण्डा की मढिया, त्रिपुरी चैक, शारदा चैक, मदनमहल चैक, छोटीलाईन फाटक, गोरखपुर बाजार, कपूर क्र्रासिंग, भैसासुर तिराहा, गणेश चैक, टीआई क्रांिसंग, पेन्टीनाका में समाप्त हुआ।
एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने संस्कारधानीवासियों को गणेश उत्सव एवं ईद मिलादुन्नवी पर्व की हार्दिक शुभकामना देते हुये कहा कि निकाले गये फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करें तथा गणेश उत्सव एवं ईद मिलादुन्नवी पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना है।