मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पितृशोक

भोपाल, 3 सितंबर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिताजी श्री पूनमचंद यादव जी का आज मंगलवार को निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने 100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस। यह दुःखद समाचार मिलते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार सीएम को जब यह समाचार मिला तब वे भाजपा सदस्यता अभियान-2024 को संबोधित कर रहे थे। सीएम मोहन यादव ने आखिरी बार बीते रविवार को अपने पिता से हास्पिटल पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी।
यह दुःखद समाचार मिलते ही मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने एक्स पर लिखा यह अत्यंत दुःखर समाचार है, पिता का जाना जीवन की अपूरर्णीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारजनों के साथ हैं। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख जीतू पटवारी ने भी ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।