ग्वारीघाट और कुण्डम पुलिस ने सटोरियों को दबोचा
जबलपुर, 22 अगस्त। ग्वारीघाट पुलिस ने सब्जी मंडी शौचालय के बाजू से दीवाल के पीछे तरफ टपरिया मे अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिख रहे तीन सटोरियों को पकड़ा। मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई, घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नमा कुअर अहिरवार उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम जिलेहरी ग्वारीघाट बताया जिसके कब्जे से एक प्रिंटेड सट्टा पट्टी जिसमें लाल अक्षर की पट्टी पर कल्याण लिखा है दूसरी पट्टी पर मोर्निंग लिखा है तथा नगद 16 हजार 370 रूपये जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार कुण्डम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुण्डम बस स्टैण्ड में 2 सटोरिये अवैध रूप से सट्टा लिख रहे हैं। सूचना पर काईम ब्रांच एव थाना कुण्डम की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देते हुये रिंकू साहू एवं शिब्बू साहू दोनों निवासी कुण्डम राम मंदिर के पास को सट्टा लिखते हुये पकडा दोनों सटोरियों के कब्जे से सट्टा पट्टी तथा नगद 5740 रूपये जप्त करते हुये पूछताछ की गयी तो देानों ने कुण्डम निवासी सत्यम उर्फ राजा कुशवाह को सट्टे का काम लिखवाना बताया, तीनों सटोरियों के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट एवं 49 बी.एन.एस. के तहत कार्यवाही करते हुये खाईबाज सत्यम उर्फ राजा कुशवाह की सरगर्मी से तलाश जारी है।
सटोरियों को पकड़ने मे क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला, मनोज पाण्डे, अरविन्द श्रीवास्तव, संतोष पटेल तथा थाना ग्वारीघाट के उप निरीक्षक उत्तम सिंह, आरक्षक संजय, छत्रपाल एवं थाना कुण्डम के प्रधान आरक्षक बृजेश तेकाम, रविकांत श्रीवास, आरक्षक नरेन्द्र राजपूत, प्रदीप गुप्ता, भारत नरेटी की सराहनीय भूमिका रही।