कलेक्टर, अपर कलेक्टर ने की जनसुनवाई

उमरिया 24 जुलाई। साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन, अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम तथा डिप्टीे कलेक्टर मीनाक्षी इंगले ने जिले के दूर दराज से आने वाले ग्रामीणों की समस्यायें सुनी तथा उनका निराकरण कराया। जनसुनवाई में संतोष काछी चिल्हारी ने भूमि रिकार्ड सुधारने, पुनिया प्रजापति पाली ने लडाई झगडे की शिकायत पर पुलिस व्दारा कार्यवाही नही किए जाने, राम कल्याण दमोय नही जमीन मे बल पूर्वक किए जाने, ओम नारायण यादव ग्राम सूखा ने सह खातेदारो की अनुमति बिना जमीन का विक्रय करने, शंभू काछी बकेली ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि नही मिलने, राहुल गुप्ता पाली ने मकान नही बनने देने संबंधी आवेदन दिया।