सट्टा माफिया सच्चू पर आखिर कब लगेगा अंकुश

नरसिंहपुर, 28 जून। जिले में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जुंआ सट्टा कारोबारियों और अवैध मादक पदार्थ बेचने वालों के ऊपर लगातार कार्यवाही की जा रही है। वहीं दूसरी ओर स्टेशन गंज थाना अन्तर्गत आने वाली सिंहपुर चौकी से महज चंद किलोमीटर की दूरी पर सट्टे का खेल खुलेआम चल रहा है। और चौकी प्रभारी व स्टाफ कार्यवाही के नाम पर मूकदर्शक बना हुआ है। सिंहपुर चौकी अन्तर्गत आने वाले ग्राम भैंसा पाला एंव लोकीपार सिंहपुर मैं धड़ल्ले से चल रहे सट्टा बाजार पर अंकुश ना लगाना पुलिसिया कार्रवाई पर संदेह उत्पन्न करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस विभाग की लापरवाही से ही गद्दीदार सचिन सेन और सहयोगी उमेश सेन चहुं ओर अपना कारोबार फैला चुके हैं।