उत्तराखंड में PM मोदी की पहली चुनावी रैली, उमड़ा जनसैलाव

उत्तराखंड, 2 अप्रैल। आज उत्तराखंड पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्यमसिंह नगर के रूद्रपुर में राज्य की पहली चुनावी रैली की। इस रोड-शो में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता में भी काफी जोश नजर आया। रोड-शो के दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ नजर आयी। लोगों ने भारी संख्या में कतारबद्ध होकर पीएम मोदी का स्वागत किया।
रुद्रपुर में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में एक बार फिर भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। पीएम मोदी ने कहा कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाते हैं लेकिन हमारे विरोधी भ्रष्टाचार को बचाना चाहते हैं। पीएम ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार कभी बर्दाश्त नहीं होगा। तीसरे टर्म में भ्रष्टाचार पर और कड़ा प्रहार जारी रहेगा। प्रधानमंत्री ने इस दौरान उत्तराखंड की जनता से वादा किया कि जल्द ही उनके सपने को पूरा करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में बिजली को लेकर हमारी सरकार बड़े सुधार की योजना पर काम कर रही है। गरीबों को मुफ्त बिजली मिलेगी और जरूरत पड़ी तो वे खुद बिजली का उत्पादन करेंगे और पैसे भी कमा सकेंगे।