गोवर्धन धाम में हर्षोल्लास के साथ खेली फूलों और अबीर गुलाल की होली

वाराणसी, 24 मार्च। गोवर्धन धाम मंदिर एवं नमो घाट खिरकिया घाट पर गोवर्धन पूजा समिति के पदाधिकारीयों एवं नमो गोवर्धन मॉर्निंग टीम के सदस्यों द्वारा जमकर गोवर्धन धारी जी से फूलों की होली एवं अबीर गुलाल की होली खेली और एक दुसरे को होली की बधाई दी। इस अवसर पर अशोक यादव,पारस यादव पप्पू, सीताराम यादव, रमेश गुप्ता, कमलेश शर्मा, अमन गुप्ता, अभय स्वाभिमानी, अशोक यादव ढुल्ली, विजय यादव, लाल बच्चन एडवोकेट, सतीश यादव ,बॉक्सिंग कोच जनार्दन यादव, प्रकाश यादव, राकेश यादव, दिनेश यादव पप्पू ,नंदनी, शीला, कंचन, सुनीता, संगीता, काजल, दीपमाला, नैंसी आदि लोग उपस्थित रहे।