राज ठाकरे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे
नई दिल्ली, 19 मार्च। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख बस नजदीक ही है लेकिन साथ ही राजनीतिक हलचल भी तेज होती जा रही। फिलहाल महाराष्ट्र में सियासी उठापटक का दौर शुरू हो गया है। जहां कयास लगाए जा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए और मनसे यानी महारराष्ट्र नवनिर्माण सेना एक साथ आ सकते हैं। इन कयासों को बल तब और मिला जब मनसे प्रमुख राज ठाकरे बीजेपी नेता और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे दिल्ली पहुंच गए। दोनों के बीच मुलाकात हो भी गई है। कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में साथ आने के संदर्भ में दोनों के बीच बातचीत हुई है।
सूत्रों के मुताबिक़ एमएनएस ने दो सीटे माँगी है एक दक्षिण मुंबई की और एक मुंबई बाहर की जो गठबंधन में ऐडजस्ट हो सके। एमएनएस को एनडीए में दक्षिण मुंबई की एक सीट मिल सकती है उनके पार्टी के चुनाव चिन्ह रेल इंजन पर, एनडीए में राज ठाकरे आएंगे तो उद्धव ठाकरे को करारा जवाब देने के लिए एक फायर ब्रांड नेता मिलेगा जो ठाकरे परिवार का ही है। दोनों का वोट बैंक हार्ड मराठी मानुस की है। राज ठाकरे की पार्टी का प्रभाव मुंबई, ठाणे, कोंकण, पुणे, नासिक जैसे इलाकों में है जहां एनडीए को फायदा हो सकता है। राज ठाकरे को साथ लाने की एक वजह तो यह भी है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना को जनता से उतना सपोर्ट नहीं मिल रहा जितनी बीजेपी को उम्मीद थी।