पंचतत्व में विलीन हुए अरुण बाली

09 अक्टूबर, मुंबई। एक्टर अरुण बाली का 7 अक्टूबर को निधन हो गया था। अरुण का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जहां उन्हें परिवार के अलावा उनके दोस्त अंतिम विदाई देते नजर आए। एक्टर के अंतिम संस्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया हैं।

अरुण बाली का अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया। उनके पार्थिव शरीर को अंधेरी के श्मशान भूमि में ले जाया गया। अरुण का उनके परिवार, दोस्तों और इंडस्ट्री से जुड़े खास लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया, जहां सभी उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई देते नजर आ रहे हैं।