नगर पंचायत कार्यालय सभागार में पोषण माह समारोह आयोजित

शहडोल/ जयसिंह नगर, 17 सितंबर। महिला बाल विकास परियोजना जयसिंह नगर द्वारा आज नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में पोषण माह समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश गान के साथ किया गया नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक पाण्डेय भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामनारायण पाण्डेय जनपद पंचायत अध्यक्ष बिमला सिंह एवं सम्मानित जनो वा हितग्राहियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन व समापन महिला बाल विकास विभाग अधिकारी आयोध्या सिंह राठौर द्वारा किया गया कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
लाडली लक्ष्मी व प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना से सम्मान

कार्यक्रम के अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी द्वारा उपस्थित हितग्राहियों के बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार की जानकारी दी गई वा पोषण संकल्प कराया गया वा मुख्यमंत्री के संदेश का लाइव प्रसारण भी कराया गया। साथ ही शासन से मिलने वाली लाभ लाडली लक्ष्मी योजना व प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के अन्तर्गत मिलने वाली राशि 5 हजार रुपये की राशि का प्रमाण पत्र नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक पाण्डेय व भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामनारायण पाण्डेय व जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बिमला सिंह के कर कमलों से हितग्राहियों को प्रदान करायी गई।

पोषण माह समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक पाण्डेय भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामनारायण पाण्डेय व जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बिमला सिंह भाजपा महामंत्री श्री मती कविता सिंह किसान मोर्चा उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य नगर पालिका अधिकारी जगन्निवास पाण्डेय महिला बाल विकास विभाग अधिकारी आयोध्या सिंह राठौर परियोजना पर्वेक्षक श्री मती कल्पना शर्मा महिला बाल विकास विभाग अधिकारी कर्मचारी पार्षद गण नगर पंचायत कर्मचारी समस्त अधिकारी समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका एवं हितग्राहि महिलाएँ उपस्थित थे।