जबलपुर में 24 फरवरी से 3 मार्च तक ग्वारीघाट में मां नर्मदा की शरण में गौ-कुंभ मेले का आयोजन
जबलपुर, 5 मार्च । मध्यप्रदेश का वह जिला जो संस्कारधानी के नाम जाना जाता है, जबलपुर में 24 फरवरी से 3 मार्च तक ग्वारीघाट में मां नर्मदा की शरण में गौ-कुंभ मेले का आयोजन सम्पन्न हुआ। और इस गौ-कुंभ को सफल बनाने में शहरवासी और दूर-दराज से आए अनेक साधु संतों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। इस गौ-कुंभ मैं हमारी मुलाकात एक ऐसे महामंडलेश्वर से हुई जहां पूरे आयोजन दिनों तक लंबी कतार नजर आयी।
ग्वारीघाट, गीताधाम में किन्नर अखाड़ा के बैनर तले प्रचार करने मुंबई से आयीं महामंडलेश्वर हेमांगी सखी। हेमांगी सखी विश्व की पहली किन्नर है जिन्होंने भागवत कराई। इन्होंने अभी तक 51 भागवत का आयोजन किया जिसमें पहली भागवत मॉरीशस में और दूसरी मुंबई के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी प्रचार किया। गौ-कुंभ में महामंडलेश्वर हेमांगी सखी के पंडाल में आर्शीवाद पाने लोगों की लंबी कतार नजर आयी। इन्होंने सभी को सिक्के,नारियल,फल, चूडिंय़ा,बिंदी आदि आशीर्वाद स्वरूप प्रदान किए।