इस अवैध उत्खनन को किसकी शह?

नरसिंहपुर, 2 जून। जिलें में रेत माफियाओं के हौंसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे है। बेखौफ अवैध उत्खनन तेजी से जारी है। इसी क्रम में गाडरवारा थाना अंतर्गत दिनदहाड़े अवैध परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टरों के वीडियो सामने आये हैं।
गोपनीय सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि गाडरवारा बायपास से रोजाना रेत से भरे वाहन देखे जा सकते हैं, अब सवाल यह उठ रहे हैं कि आखिरकार पुलिस इनको नजरअंदाज क्यों कर देती है?