निर्मलचंद जैन वार्ड में 351 परिवारों को राशन किट वितरित

साँसद राकेश सिंह एवँ विधायक अशोक रोहाणी की मंशानुरूप रेड क्रॉस के सहयोग से हुई मदद

जबलपुर, 3 जून। कोरोना लॉकडाउन की वजह से गरीबो के जीवनयापन में आने वाली कठिनाई को दूर करने प्रसाशन एवँ रेड क्रॉस सोसायटी की मदद से निर्मलचंद जैन वार्ड के 351 परिवारों को साँसद राकेश सिंह की मंशानुरूप विधायक अशोक रोहाणी,भाजपा नगर अध्यक्ष ठाकुर एवँ रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव आशीष दीक्षित की उपस्थिति में भाजपा नेता संदीप राठौर के संयोजन में राशन किट का वितरण किया गया।
संदीप राठौर ने बताया कि लगातार वार्ड के लोगों की मदद की जा रही है और इसी तारतम्य में रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से परिवारों को आटा, चावल, दाल, मसालों का वितरण किया गया है। जिसे पाकर खुशी से चेहरे खिल उठे गरीबो के ।