CG: नगर पंचायत में नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ
भानुप्रतापपुर, 4 जनवरी। नगर पंचायत के सभी 15 नवनिर्वाचित पार्षदों को दिलवाया गया शपथ। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम प्रेमलता मंडावी ने दिलाया शपथ। वहीं, आज ही अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी संपन्न होना है। नाम निर्देशन पत्रों की प्रस्तुति 1 बजे से 2 बजे तक है।
नियत अवधि में प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा दोपहर 2 बजे से ढाई बजे तक होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों से नाम वापस लिया जाना दोपहर 2:30 से 2:45 तक होगा। मतदान आवश्यक होने की दशा में दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक किया जाएगा।