CM रावत की देशवासियों से अपील- NRC को लेकर अफवाहों पर न दें ध्यान

देहरादून, 21 दिसंबर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देशवासियों से नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि दशवासियों को इस कानून को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उस सलाह का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने लोगों से इस कानून के बारे में अच्छी तरह पढने की बात कही है।

हालांकि, उन्होंने इस बात पर भगवान का शुक्रिया अदा किया कि उत्तराखंड में अब तक इस कानून को लेकर कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। वहीं सीएम रावत ने कहा कि कुछ गुमराह लोग इस कानून को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि कोई गलत बात इस कानून में नहीं है।