एयरपोर्ट पर रणबीर संग स्टाइलिश लुक में नजर आई आलिया

मुंबई, 17 दिसंबर। बी-टाउन के लवबर्ड्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को फैंस बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साटिड हैं। कपल जल्द ही अयान मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रोमांस नजर आएंगे। हाल ही में दोनों की वाराणसी के घाट पर शूटिंग करते की तस्वीरें सामने आईं थीं। वहीं अब कपल मुंबई लौट आया है। बीती दोपहर कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान रणबीर ग्रे टी-शर्ट, डेनिम और व्हाइट कलर की हाफ स्लीव विंटर जैकेट में कूल दिखे। उन्होंने कैप और शेड्स से अपने लुक को पूरा किया था। वहीं आलिया बेज कलर की लाॅन्ग ड्रेस में स्टाइलिश दिखीं।
आलिया ने मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से लुक को पूरा किया था। इस दौरान आलिया ने रेड कलर का बैग कैरी किया था। एयरपोर्ट पर आलिया रणबीर से आगे चल रहीं थीं। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में इन दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन, डिंपल कपाड़ि‍या, प्रतीक बब्बर भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान की भी स्पेशल अपीयरेंस हैं। यह फिल्म अगले सा समर में रिलीज होगी। आलिया जल्द ही ‘सड़क 2’ और ‘RRR’ जैसी फिल्मों में दिखेंगी। वहीं रणबीर ‘शमशेरा’ में नजर आएंगे।