बैंकर्स व उद्योगपतियों ने आरटीकोंन 2019 के मंच पर खुलकर की चर्चा, साझा किए अनुभव

जयपुर के रेडीसन ब्लू में दो दिवसीय आरटीकोंन 2019 का आयोजन किया गया। जिसमें बैंक, प्रोफेशनल एवं उद्योगपति एक साथ एक मंच पर जीएसटी सहित देश के विभिन्न आर्थिक मुद्दों पर चर्चा करते नजर आए। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में आज चार सेशन में 20 से ज्यादा बैंकर्स और उद्योगपतियों ने चर्चा की।

आरटीकोन के आयोजक अनिल खण्डेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम में स्टार्टअप, ई—कामर्स से व्यापार जगत में हो प्रभावों पर भी चर्चा हुई। साथ ही RBI व nclt जैसे विषयों पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम कॉर्डिनेटर अभिनव खण्डेलवाल ने बताया कि इस मीट में वर्तमान में बैंक्स, लोन, रेरा, जीएसटी, आयकर, कम्पनी अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों पर हुआ मंथन जिसमें शहर के करीब 150 से ज्यादा बैंकर्स व स्पीकर्ज़ ने हिस्सा लिया।

चौथा सेशन रिटर्न आॅफ मनी वर्सेज रिटर्न आॅन मनी में में पंजाब नेशनल बैंक की पूर्व जीएम कल्पना गुप्ता ने बताया कि मार्केट में कैसे इनवेस्टमेंट किया जाए और किए गए इनवेस्टमेंट पर कैसे सही व पारंपरिक रिटर्न मिलती रहे इस पर बात की। उन्होंने बताया कि आरटीकोन में न केवल शहर के बल्कि शहर के बाहर से भी कई प्रोफशनल आ रहे हैं जिसमें सीए, सीएस, कॉरपोरेट लॉअर भी हिस्सा ले रहे हैं। यह पहला ऐसा अवसर है जिसमें श्रोतागण भी डिबेट में भाग ले सकेंगे।