संत जेवियर विद्यालय के ‘ इन्टरएवर कल्ब द्वारा क्रिसमस ट्री सजाने की प्रतियोगिता आयोजित
क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार 14दिसंबर को संत जेवियर विद्यालय के ‘ इन्टरएवर कल्ब द्वारा क्रिसमस ट्री सजाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई । जिसमें नवीं, दसवीं व ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने क्रिसमस ट्री को सजाकर अपने अद्भुत व अद्वितीय शिल्प कौशल का परिचय दिया। जगमगाते पेड़ों को सजाते हुए बच्चों ने पुरानी वस्तुओं को नवीन व अप्रतिम रूप में री-सायकल’ करने की सीख दी और साथ ही क्रिसमस के उत्सव का मर्म संदेश अपनी रचनात्मकता कला द्वारा प्रदर्शित किया गया। वरिष्ठ अध्यापक गोपाल शर्मा के निर्देशन में विद्यार्थियों की कलात्मकता में वृद्धि हुई। विद्यालय के उपप्रधानाचार्य फादर सोबिन एवं उपप्रधानाचार्य श्रीमान बीजू स्म . पी . ने इस प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया।