भू-राजस्व संहिता 1959 के अधीन नियमों में संशोधन के लिये समिति का पुनर्गठन
भोपाल । म.प्र. भू-राजस्व संहिता 1959 के अधीन बने नियमों की समीक्षा कर नियमों में संशोधन के लिये गठित समिति का पुनर्गठन किया गया है। राज्य भूमि सुधार आयोग के अध्यक्ष आई.एस. दाणी की अध्यक्षता में गठित समिति इन नियमों में आवश्यकतानुसार संशोधन करेगी या नये नियम बनाने एवं नियमों का प्रारूपण करेगी।
समिति नियमों में संशोधन के परिणामस्वरूप संशोधन के प्रस्ताव प्राथमिकता से लेगी। राज्य भूमि सुधार आयोग का सहयोग प्राप्त कर नियमों के प्रारूप रखेगी। समिति अन्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यकतानुसार बैठक के लिये आमंत्रित कर सकेगी। प्रमुख सचिव राजस्व मनीष रस्तोगी समिति के उपाध्यक्ष होंगे। प्रमुख राजस्व आयुक्त, एम सेलवेन्द्रन सचिव राजस्व, आयुक्त भू-अभिलेख अशोक गुप्ता सदस्य सचिव राज्य भूमि सुधार आयोग, सचिव राजस्व मण्डल, मुजीबुर्रहमान खान उप सचिव राजस्व समिति के सदस्य मनोनीत किये गए हैं। डॉ. भारती गुप्ता उपायुक्त (विधि अधिकारी) राजस्व विभाग समिति की संयोजक होंगी।