कैप्री में जिम के बाहर ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं परिणीति
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों जिम में खूब पसीना बहा रही हैं। इसके साथ-साथ वह अपने लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर उनको जिम के बाहर देखा गया। इस दौरान वह डार्क पर्पल कैप्री के साथ लाइट पर्पल टॉप में बेहद कूल और ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। इसके साथ ब्लैक गॉगल्स, हेयर बन और स्टाइलिश शूज परिणीति के लुक को कम्पलीट कर रहे हैं।
जिम के बाहर उनके कूल और स्टाइलिश अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। परिणीति जल्द साइना नेहवाल की बॉयोपिक में नजर आने के लिए तैयार हैं। इसके लिए वो कड़ी मेहनत और वर्कआउट कर रही हैं। इसके अलावा वह ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा भी लीड रोल में होंगे।