राफेल डील को लकेर रिव्यू पेटिशन पर सुनवाई टली

नई दिल्ली , 6 May –  राफेल डील को लकेर रिव्यू पेटिशन पर होनी वाली सुनवाई आज टाल दी गई। इस मामले की अगली सुनवाई 10 मई को होगी। सोमवार को सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रंजन गोगई इस बात से हैरान हो गए कि राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना केस और राफेल पर अलग-अलग सुनावई होगी।

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने जज को बताया कि राहुल के चौकीदार वाले बयान पर 10 मई को सुनवाई है। ये सुनते ही चीफ जस्टिस नाराज हो गए। उन्होंने पूछा कि आखिर ये कैसे हो गया कि रिव्यू पेटिशन पर सुनवाई आज होगी जबकि राहुल गांधी के अवमानना वाले मामले पर सुनवाई सोमवार को होगी। उन्होंने कहा कि दोनों मामले में सुनवाई अब एक साथ सोमवार को होगी।
पिछले दिनों राफेल डील से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर शीर्ष अदालत ने उन्हें फटकार लगाई थी। कोर्ट ने राहुल से सवाल किया था कि हमने तो किसी फैसले में कहा कि ‘चौकीदार चोर है, आपने ये हमारे नाम से कैसे इस्तेमाल किया? इसके बाद राहुल ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से माफ़ी मांग ली थी।
राफेल विमान सौदे से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार से जुड़ी याचिका पर सरकार ने कोर्ट में नया हलफ़नामा दाखिल किया है। सरकार ने कोर्ट से अपील की है कि राफेल मामले पर पुनर्विचार याचिका खारिज होनी चाहिए। सरकार ने हलफनामे में कहा कि खरीद प्रक्रिया की समीक्षा देश में वर्तमान वातावरण में राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित कर सकती है और पड़ोसी देशों को इसकी जानकारी मिल सकती है।