मनोज तिवारी ने अपना जनाधार बढ़ाने माँगे वोट

नई दिल्ली , 6 May –     दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने आज कई सभाओं का आयोजन कर पार्टी और अपना जनाधार बढ़ाने के लिए जनता का आशीर्वाद लिया इनमें से कई सभाओं में हरियाणवी कलाकार सपना चैधरी ने जनता से मोदी को प्रधानमंत्री और मनोज तिवारी को सांसद बनाने की अपील की।

सभाओं में उपस्थित हजारों की संख्या में क्षेत्रीय निवासियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा भ्रष्टाचार से अपना जनाधार खो चुकी कांग्रेस और बीते 4 साल में अपने 72 वादों पर फेल हो चुके केजरीवाल दिल्ली की जनता का सामना करने से कतरा रहे हैं।
दिल्ली वासियों को पीने के लिए पानी की माताजी भूख से मरने वाली बच्चियों, महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार और उसमें केजरीवाल के विधायकों और मंत्रियों का शामिल होना भ्रष्टाचार में रिश्तेदारों पर लगे आरोप न सिर्फ दिल्ली की राजनीति को शर्मसार करने वाले हैं बल्कि केजरीवाल के दागदार दामन से अब उनके ही अपने कार्यकर्ता पीछा छुड़ाने लगे हैं।
मनोज तिवारी ने कहा कि हमने सार्थक पहल के साथ वित्तीय पाँच वर्षों में हर गली हर क्षेत्र में विकास करने के सफल प्रयास किये हैं। केंद्रीय विद्यालय पार पासपोर्ट केंद्र, मीत नगर सबोली हाल्ट, 4405 करोड़ रूपये का राष्ट्रीय राजमार्ग पर, कई करोड़ की सड़कें, 13 करोड़ रूपये के सीसीटीवी, यमुना रिवर फ्रंट बाँटा टैक्सी, 200 से अधिक सैमी हाई मास्ट लाइट, फैंसी लाइटें, बच्चों के लिए झूले, ओपन एयर जिम, हमारे पास जनता के बीच जाने के लिए कई ठोस आधार है।
भविष्य में क्षेत्र को दिल्ली का सबसे विकसित क्षेत्र बनाने का लक्ष्य हैं और हमें आशा है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के मतदाता हमें एक बार फिर अपना पूरा आशीर्वाद देकर अपने क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित करेंगे।