सेना पर आतंकियों के हमले में एक मेजर शहीद
श्रीनगर 18 जून। कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों पर 24 घंटे के अंदर आतंकियों से मुठभेड में एक मेजर शहीद हो गया है। सुरक्षा बलों के 12 जवान भी घायल हुए हैं। पिछले 24 घंटे में घाटी में एक मुठभेड़ और 2 अन्य आतंकी हमलों में 3 आतंकी ढेर हुए हैंं।
सुरक्षा बलों ने मंगलवार को अनंतनाग वघामा इलाके में घेराबंदी कर दी हे। यहां दो से तीन आतंकियों के छिपे होने के समाचार हैं। इससे पहले सोमवार को अनंतनाग में ही सुरक्षा बलों ने एक विदेशी आतंकी को ढेर कर दिया था। इस ऑपरेशन में सेना के मेजर शहीद हुए थे। इससे पहले अनंतनाग में सोमवार को आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना के एक मेजर शहीद हो गए और एक आतंकवादी को मार गिराया । मुठभेड़ में एक मेजर समेत तीन सैनिक घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अनंतनाग के बिदूरा गांव में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और उनके शव को बरामद कर लिए गए। अब कहा है कि घटनास्थल से केवल एक आतंकवादी के शव को ही बरामद किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम को समाप्त हुए मुठभेड़ में सेना का एक अफसर शहीद हो गया और एक अधिकारी समेत तीन सैनिक घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया किघायल सैनिकों को श्रीनगर शहर में सेना के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।