उत्तराखंड : ‘अलर्ट’- अगले 24 घंटों में हो सकती है बारिश

देहरादून  18 जून।   उत्तराखंड में हुई प्री-मॉनसून की बारिश के बाद राज्यवासियों को गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बारिश और ओलवृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को राज्य के अधिकत्तर क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही अधिकांंश इलाकों में गरज के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। 

मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में 50 से 60 प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी आशंका जताई है। बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। बता दें कि सोमवार को हुई बारिश के कारण जहां एक तरफ लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली, वहीं दूसरी तरफ कई जगहों पर लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।