भ्रष्टाचार की शिकायत, कर्मकार मंडल सचिव दीक्षित निलंबित

भोपाल, 21 जून। बल्लभ भवन में पदस्थ सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सचिव को आर्थिक अपराध शाखा भोपाल में भ्रष्टाचार व् वित्तीय अनीयमितता के चलते निलंबित कर दिया गया है इस दौरान वह आपनी सेवाएं श्रमायुक्त मुख्यालय में देंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार भवन और अन्य सनिर्माण कर्मकारी कल्याण मंडल के सचिव एस.एस. दीक्षित (उपायुक्त श्रम विभाग) कौशल विकास प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट योजना में 1 लाख रुपये के भ्रष्टाचार की शिकायत आर्थिक अपराध शाखा भोपाल में जांच चल रही है। वहीं दूसरी ओर सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पदस्थापना के दौरान की गई वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों की जाँच के चलते इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।