सोशल डिस्टेशिंग के साथ हुआ योग शिविर का आयोजन
(रूपाली समैया) जबलपुर, 21 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवहान पर भाजपा स्वामी विवेकानंद मंडल द्वारा रानी ताल यूथ हास्टल (छात्रवास) में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर के माध्यम से योग का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मंडल के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभी कार्यकर्ता अनुशासन और लगन से आज योग दिवस पर योग का आनंद लेते नजर आए और सोशल डिस्टेशिंग का पालन करते हुए हर आसन तल्लीनता के साथ करते दिखायी दिए, योग शिविर मे मंडल अध्यक्ष अमर पटेल, महामंत्री दिनेश केवट, वरिष्ठ नेता रंजीत ठाकुर, योगेश बिलोहा, संतोष झारिया, मनोज जैन, मदन दुबे, मंयक बमवानी, विद्वेष भापकर, जगदीश बासमानी, रिषभ दास एंव मंडल के समस्त पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता उपस्थित थे।