केंट में पीले पानी से परेशान क्षेत्रवासी, विधायक से की शिकायत
निशा डेविड – 6 जून । इन दिनों एक ओर जहां शहरवासी भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। वहीं रांझी क्षेत्र में विगत 3-4 दिनों से आ रहे पीले पानी के चलते क्षेत्रवासियों को बच्चों एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य के मद्देनजर खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासी जब पीले पानी से भरी बोतल के साथ शिकायत लेकर केंट क्षेत्र के भाजपा विधायक अशोक रोहाणी के पास पहुंचे तो उन्होंने तत्काल क्षेत्रवासियों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए इस समस्या के समाधान के लिए जल शोधन विभाग रांझी के इंजीनियर कमलेश श्रीवास्तव से सम्पर्क किया और उन्हें पानी के सेम्पल सौंपे। जल शोधन विभाग ने पीले पानी की जांच कराने और जल्द ही साफ पानी की सप्लाई का आश्वासन दिया है।