माधुरी वाधवा लाइफ स्टाइल अवार्ड से हुए सम्मानित
जयपुर – इंडिया फैशन कुटूर एंड लाइफस्टाइल अवार्ड होटल दा फ़र्न जयपुर मे आयोजित हुआ जिसमे सिटी की डान्सिंग स्टार माधुरी वाधवा को उनके द्वारा डान्सिंग और कोरिओग्राफ़ी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए लाइफस्टाइल अवार्ड से नवाजा गया।
ब्रांड एम्बेसेडर होने के नाते विष्णु टाक ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया | साथ ही फैशन शो मे देश भर से आये हुए फैशन डिज़ाइनर, ग्लेमरस मॉडल्स ने रैंप वॉक किया।माधुरी वाधवा ने कार्यक्रम के आयोजक अम्बालिका शास्त्री और शक्ति फ़िल्म प्रोडक्शन को बधाई दी।
इस अवसर पर इंटरनेशनल मॉडल ज़ारा ग़ाज़ी, नेहा लाल, पूनम खंगारोत, राजेंद्र खींची, ललित शर्मा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।