नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आम जनता को आम्रपाली सर्किल वैशाली नगर जयपुर पर दुग्धपान करवाकर नशा मुक्ति का संदेश

सादुलपुर राजगढ़ नागरिक परिषद के तत्वाधान में अंग्रेजी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आम जनता को आम्रपाली सर्किल वैशाली नगर जयपुर पर दुग्धपान करवाकर नशा मुक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुवात सादुलपुर विधायक श्रीमति कृष्णा पूनिया एवम परिषद के अध्यक्ष सीए प्रियव्रत शर्मा ने किया। इस अवसर पर परिषद के सचिव विकाश मोहता एवम कोषाध्यक्ष हरीश अग्रवाल श्री निर्मल सुरोलिया एवम परिषद के पचास से अधिक गणमान्य सदस्य बंधु उपस्थित थे। परिषद का समाज को नशा मुक्ति का संदेश काफ़ी सराहनीय रहा। इस अवसर पर करीब दो हजार व्यक्तियों ने दुग्धपान किया एवम नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।