देश से वादा करता हूं कि बदनीयती से कोई काम नहीं करूंगा – प्रधानमंत्री मोदी

news24 Team , 23 May —  भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार कोई सेक्युलरिज्म का नकाब पहनकर देश को गुमराह करने की हिम्मत नहीं कर पाया। मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कभी देश के लिए बदनीयती के तौर पर काम नहीं करूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमें देश की लोगों की भावनाओं को पता है कि हमें क्या करना है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुरुवार को एक बार फिर पांच वर्षो के लिए सत्ता में काबिज लगभग हो चुकी। वहीं विपक्ष इस बार भी चारो खाने चित्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष के मजबूत गढ़ में भी उसे पूरी तरह से मात दी है। पार्टी पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों में जीत दर्ज करने की ओर बढ़ रही है।
यहां तक कि तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल में भी भाजपा ने जबरदस्त बढ़त हासिल की है। मतगणना के बाद प्राप्त रुझानों में भाजपा 298 सीटों पर कब्जा करते दिख रही है। 2014 में भाजपा ने 282 सीट पर कब्जा किया था। गठबंधन के अपने साथी को मिलाकर, राजग नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 542 लोकसभा सीट में से 343 पर कब्जा जमा सकती है।
शाह ने भाजपा और उसके गठबंधन को समर्थन देने के लिए मतदाताओं को शुक्रिया अदा किया और कहा, “हमारी जीत देश की जीत है।” भाजपा गुजरात की सभी 26, कांग्रेस शासित राजस्थान की सभी 25, हिमाचल प्रदेश की सभी चार और उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर कब्जा करने जा रही है।