विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, ससुराल वालों पर मारने का आरोप

कठुआ, 3 दिसंबर ।  कठुआ के गांव कीड़ियां गंडयाल में एक विवाहिता की संदेहजनक परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह महिला मूल रुप से जम्मू की निवासी थी और उसकी शादी किड़ीयां गंडयाल के नरेंद्र के साथ हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया, जबकि उसके ससुराल वाले लगातार पोस्टमार्टम से इंकार कर रहे थे। मृत महिला की पहचान दिव्या पत्नी नरेंद्र निवासी रामनगर कीड़ियां गंडयाल के रुप में हई है। वूमन फाउंडेशन जम्मू-कश्मीर की प्रैसीडैंट सुनीता शर्मा के अनुसार यह महिला उनके संपर्क में थी और अपने ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप भी लगाती थी।

उन्होंने बताया कि इस विवाहित महिला ने उनसे परसों कहा था कि ससुराल वाले उसे मार डालेंगे। उन्होंने कहा कि उस वक्त तो उन्होंने उसे समझाया था और उसके घर आने के लिए भी कहा था, लेकिन इससे पहले वह जम्मू से कीड़ियां गंडयाल जाकर इस महिला से मिल पाती, उन्हें उसकी मुत्यु का समाचार मिला गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मृत महिला के 2 बेटे थे, जिनमें से एक का 15 दिन पूर्व देहांत हो गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मृतक महिला ने उन्हें अपनी व्यस्था बताते हुए कहा था कि उसे बेटे के इलाज के लिए पैसे नहीं दिए जाते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी जमाने के झगड़े के चलते इस महिला की हत्या ससुराल वालों द्घारा की गई है। पुलिस ने उपयुक्त धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अभी तक नही आई है।