राज खालसा एड (रजिस्टर्ड) की तरफ से आज आर्थिक दृष्टि से कमजोर और बेसहारा 19 परिवारों को ” राशन सामग्री ” की 12 वीं मासिक किशत भी वितरित की गई ।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय, हाऊसिंग बोर्ड, वरूण पथ, मानसरोवर, जयपुर में राज खालसा एड (रजिस्टर्ड) के द्वारा जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी के अगामी 550 साला जन्मोत्सव के उपलक्ष् में विभिन्न कक्षाओं के लगभग 50 छात्रों को जूते,जुराबें, नोटबुक तथा स्टेशनरी आईटम इत्यादि का निशुल्क वितरण किया गया। स्कूल के बच्चों को बिस्कुट के पैकट भी वितरित किये गये। इसके साथ ही महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम), कावेरी पथ मानसरोवर, जयपुर में 6 ग्रीन बोर्ड तथा पीने के पानी स्टोरेज के लिये 2 बङे प्लास्टिक टैंक भी सहायता के रूप में दिये गये। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ के अलावा राज खालसा एड संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार रतन सिंह अरोङा, महासचिव हरविंदर सिंह (पप्पू), सचिव बलजीत सिंह , कोषाध्यक्ष श्री मदन मोहन जी मेहता, रागी मस्तान सिंह तान व कई अन्य वरिष्ठ सदस्य, स्वालंबन संस्था के संस्थापक श्री के.के.गुप्ता तथा गण मान्य समाज सेवी भी उपस्थित थे। प्राथमिक् स्कूल की प्रधान अध्यापिका ने बताया कि इस स्कूल में लगभग सभी बच्चे आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग से हैं तथा उन्हे समय समय पर आर्थिक सहयोग की जरूरत पङती रहती है। संस्था के उपाध्यक्ष ने भविष्य में उन्हे और भी सहायता देने का आश्वासन दिया ।”