परिंदों की आजादी के लिए 8 को मनाया जाएगा वर्ड फ्रीडम डे
जयपुर सितंबर माह के दूसरे रविवार को मुक्त परिंदों की आजादी के लिए वर्ल्ड फ्रीडम डे का आयोजन 8 सितंबर को गुरुकुल योग संस्थान के सानिध्य में सेंट्रल पार्क जयपुर में किया जाएगा जहां प्रातः 6:30 बजे से प्रातः 8:00 बजे तक शहरवासी एकत्रित होकर पक्षियों को कैद नहीं रखने की शपथ लेंगे गुलाबी नगरी जयपुर में शुरू हुए इस अभियान से जुड़कर अभी तक 500000 लोगों ने पक्षियों को कैद में नहीं रखने की शपथ ले ली है इस अभियान के लिए राष्ट्रपति महोदय भी शुभकामनाएं प्रेषित कर चुके हैं जयपुर ही नहीं बाहर से जैसे उदयपुर अहमदाबाद आगरा ले एवं मुंबई से भी लोग इस अभियान से लगातार जुड़ रहे हैं वर्ल्ड फ्रीडम डे के अभियान के संस्थापक विपिन कुमार जैन ने बताया कि इस वर्ष शपथ ग्रहण समारोह के साथ-साथ कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा जहां रवि किशोर पारीक एवं अन्य कवि अपनी कविताओं के माध्यम से जनमानस में मुख परिंदों को नजरों में कैद नहीं रखने की भावना जागृत करेंगे इसके साथ ही 4 से 7 सितंबर तक जयपुर एवं टोंक शहर में 30 स्कूल के बच्चों के साथ पंद्रह सौ बच्चों के मध्य वर्ल्ड फ्रीडम विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा हर स्कूल के 3 बच्चों को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे अभियान के संरक्षक ने बताया कि की अभियान से जुड़े सभी सदस्य इस अभिमान को विश्व स्तर तक ले जाने के लिए लगातार प्रयासरत है ताकि मुक परिंदों को कैद से बचाया जा सके अभियान से जुड़कर मुंबई से पधारे भारत के मशहूर फोटोजर्नलिस्ट श्री प्रदीप चंद्र ने इस अभियान का समर्थन करते हुए से महाराष्ट्र में जनजागृति के रूप में मनाने की बात रखी और यह बताया कि वह मुंबई में भी अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़कर 
पक्षियों को कैद में नहीं रखने की शपथ दिलाएंगे