जबलपुर से दिल्ली तक एयर एंबुलेंस की सफल उड़ान: रोहित सिंह को मिली नई उम्मीद
जबलपुर, 5 मई। धर्मशास्त्र यूनिवर्सिटी जबलपुर के एलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र रोहित सिंह को जबलपुर से दिल्ली तक एयर एंबुलेंस द्वारा सफलतापूर्वक शिफ्ट किया गया। रोहित सिंह 2 मई को कबड्डी खेलते समय गिरने से चोटग्रस्त हो गए थे, जिससे उनकी गर्दन की रीड की हड्डी C4 में फ्रैक्चर हुआ और स्पाइनल कॉर्ड पर दबाव पड़ा। इसके कारण उनके दोनों पैर पैरालाइज्ड हो गए और हाथों की मांसपेशियों का पावर कम हो गया।