मंत्री श्री सिंह ने फीता काटकर कला वीथिका में प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

जबलपुर, 1 अप्रैल। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने आज भंवरताल पार्क के पास स्थित हीरालाल राय कला वीथिका का फीता काटकर शुभारंभ किया। मां नर्मदा सामाजिक एवं सांस्‍कृतिक संस्‍था द्वारा आयोजित कला संगम में जबलपुर सहित प्रदेश के अन्‍य जिलों से आये कलाकारों ने मूर्ति, चित्र एवं पोस्‍टर प्रदर्शनी लगाई। इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने कहा कि एक कलाकार बहुत भावुक होता है। चित्र कला कलाकार की भावनाओं की प्रत्‍यक्ष अभिव्‍यक्ति होती है। इस प्रकार की प्रदर्शनियों से लोगों की अपेक्षा होती है कि वे कलाकार की भावनाओं को समझें। उन्‍होंने कहा कि कला प्रदर्शनी में लगे सभी पेंटिंग्‍स बहुत सराहनीय है। इसके लिए उन्‍होंने सभी कलाकारों को बधाई व शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मध्‍यप्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओव्‍हर पूर्णत: की ओर है, जिसका लोकार्पण आने वाले समय में किया जायेगा। उन्‍होंने अपेक्षा व्‍यक्‍त किया कि फ्लाई ओव्‍हर को लेकर नागपुर की तरह यहां भी कला प्रदर्शनी की जा सकती है। साथ ही अपेक्षा व्‍यक्‍त की कि इस प्रकार की कला प्रदर्शनी की श्रृंखला का प्रयास जारी रहे। इस अवसर पर विधायक श्री रोहाणी ने भी कहा कि कलाकारों द्वारा निर्मित मूर्ति, चित्र एवं पोस्‍टर के भावों को समझने की आवश्‍यकता है। वहीं श्री रत्‍नेश सोनकर ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम अध्‍यक्ष श्री रिकुंज विज, श्री पंकज दुबे, श्री अभय सिंह और संस्‍था के अध्‍यक्ष श्री तरूण दुबे सहित बड़ी तादात में कला प्रेमी मौजूद थे।