जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी – राहुल गांधी
पटना, 3 अप्रैल। कांग्रेस ने बिहार के नए जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी की है, जिसमें राहुल गांधी के नारा, जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी को कमोबेश लागू करने की कोशिश दिखाई पड़ती है । राहुल जातिगत जनगणना और आरक्षण की 50 फीसदी सीमा को तोड़ने का ऐलान कर चुके हैं । ऐसे में कांग्रेस संगठन में इस दिशा में कदम उठाने के बाद, अब बिहार के जारी 40 जिलों के अध्यक्षों की लिस्ट में कौन किस जाति से हैं । सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने अध्यक्षों से सूची पर नजर रखने कहा है। उनसे ये भी कहा गया है कि वो नामो को जोड़ने या हटाने पर नजर रखें । राहुल गांधी का कहना है कि वोटर लिस्ट को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है । जिला अध्यक्षों की जिम्मेदारियां भी तय की गई। राहुल गांधी लगातार हिंदुत्व की काट के लिए जाति की सियासत पर दांव लगाते दिख रहे हैं । दरअसल, राहुल गांधी जब बिहार के दौरे पर गए थे, तब उन्होंने अपने भाषण में साफ कर दिया था कि कांग्रेस ब बिहार में सवर्ण के साथ अतिपिछड़ों और दलितों को जगह देने जा रही है । मगर जो लिस्ट सामने आई है, उसमें सबसे ज्यादा सवर्णों को जगह दी गई है और सबसे कम दलितों को । कांग्रेस ने एक दलित चेहरा राजेश कुमार को बिहार कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, लेकिन दलितों की दावेदारी में कटौती की गई है।