मुकुंदपुर टाइगर सफारी पहुंचा चौथा सफेद बाघ
उमरिया, 16 जनवरी। केन्द्रीय चिडियाघर प्राधिकरण से मिले अनुमति उपरान्त महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एण्ड जू मुकुन्दपुर से 2 मादा सांभर को गांधी प्राणी उघान ग्वालियर को दिए गए। इसी अनुमति के तहत गांधी प्राणी उघान ग्वालियर द्वारा 1 सफेद बाघ उम्र 5 महीना महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एण्ड जू मुकुन्दपुर को दिया गया। सफेद बाघ शावक को अभी जू के क्वारंटाइन बाडे में रखा गया है। महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एण्ड जू मुकुन्दपुर में वर्तमान में अभी 03 सफेद बाघ (रघु, टीपू और सोनम) है। नए सफेद बाघ के आने के बाद अब संख्या 4 हो गयी है।
केन्द्रीय चिडियाघर प्राधिकारण से मिले अनुमति के तहत यह एक्सचेंज प्रोग्राम मुख्य वन संरक्षक रीवा राजेश राय, वनमंडलाधिकारी सतना मंयक चांदीवाल के निर्देशन एवं डायरेक्टर जू सूरज सिंह सेन्द्राम के नेतृत्व में वन्य प्राणी चिकित्सक श्री नितिन गुप्ता, क्येरेटर जू रंजन सिंह परिहार, वनरक्षक लोकेश दुबे, अखिलेश मिश्रा (स्थायी कर्मी) एवं प्रकाश दल द्वारा ट्रान्सलोकेशन का कार्य किया गया।