चार बार विधायक चुने गये अरविंदर सिंह लवली बने गांधीनगर से BJP कैंडिडेट

नई दिल्ली, 4 जनवरी। दिल्ली विधानसभा चुनावोें का आगाज होते ही चुनावी गलियारों में सरगर्मी तेज होते नजर आ रही है। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा को लेकर इस कड़ाके की ठंड में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमाया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी ओर से गांधीनगर विधानसभा सीट से कांग्रेस शासनकाल में चार बार विधायक चुने गए अरविंदर सिंह लवली को कैंडिडेट बनाया है। अरविंदर सिंह ने लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। ज्ञात हो कि फिलहाल दिल्ली विस चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। जिसका दिल्लीवासियों को बेसब्री से इंतजार है।
गौरतलब है कि अरविंदर सिंह लवली दिल्ली कांग्रेेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और शीला दीक्षित की सरकार में मंत्री भी रहे। गांधीनगर इनकी पारंपरिक सीट कहलाती है। बीजेपी ने गांधीनगर से मौजूदा विधायक अनिल वाजपेई का टिकिट काट अरविंदर सिंह लवली को अपना उम्मीदवार बनाया है। अरविंद केजरीवाल पर हमलावर होते हुए अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि जब दिल्ली के लोग कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे तब केजरीवाल और उनके मंत्री शराब की गड़बड़नीति और शीश महल बनाने में व्यस्त थे। केजरीवाल अपनी नाकामी छुपाने के लिए हमेशा यही बोलते आए हैं कि एलजी उन्हें काम नहीं करने देते। दिल्ली की जनता अब उनके फ्री..फ्री..फ्री.. वाले वायदों के जाल से बाहर निकलना चाहती है।