बांग्लादेश में युद्धाभ्यास – मोहम्मद यूनुस ने किया निरीक्षण

बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने रविवार को सैन्य अभ्यास का निरीक्षण किया और सेना से युद्ध के लिए तैयार रहने कहा। बांग्लादेश के चटगांव में युद्ध अभ्यास चल रहा है। इस अभ्यास से मोहम्मद यूनुस अपनी सैन्य ताकत दिखा रहे हैं। इस अवसर पर बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान और नौसेना बल के प्रमुख एडमिरल एम नजमुल हसन मौजूद थे।
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार ने दावा किया, आज अभ्यास में उन्होंने जो दृश्य देखा, उससे देश की सेना का आत्मविश्वास और भरोसा बढ़ा है। इस तरह के अभ्यास को आयोजित करने के लिए कड़ी मेहनत, और समन्वय की आवश्यकता होती है। मोहम्मद यूनुस ने सेना के सदस्यों से कहा कि आज 55 इन्फैंट्री डिवीजन द्वारा आयोजित अभ्यास के पीछे बहुत कड़ी मेहनत छिपी हुई है। युद्धाभ्यास में सैन्य अधिकारियों के कौशल की सराहना की।