क्रिकेटर ने कहा भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर स्टेडियम बनना चाहिए

पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद ने आईसीसी चैंपियन ट्राफी में टीम इंडिया के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर होने वाले फैसले के बाद यह आश्चर्यचकित कर देने वाले बयान के साथ निशाना साधते हुए कहा कि भारत-पाकिस्तान दोनों देशों की सीमाओं के बीच एक स्टेडियम बनना चाहिए। भारतीय टीम के पाकिस्तान न जाने के फैसले के चलते न्यूट्रल वेन्यू पर खेलना तय किया गया। ज्ञात हो कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने यह स्पष्ट किया कि वह भी अब भारत क्रिकेट खेलने नहीं आएगी।
गौरतलब है कि भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2008 में पाकिस्तान का दौरा किया था। जबकि पाकिस्तानी टीम आखिरी बार साल 2023 का वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आई थी। दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव के चलते दोनों देशों की क्रिकेट टीमें ICC इवेंट्स में ही आमने सामने होती है। भारत सालों से अपनी टीम पाकिस्तान भेजने से माना करता रहा है लेकिन अब पाकिस्तान ने भी ऐसा ही किया। इस पर अब पाकिस्तान के क्रिकेटर अहमद शहजाद ने कहा कि भारत और पाकिस्तान की बॉर्डर पर एक स्टेडियम बना देना चाहिए।