लद्धाख में माइनस 9 डिग्री पर तापमान, भारी बर्फबारी के चलते पर्यटकों की भीड़
10 दिसंबर। लद्धाख में इन दिनों भारी बर्फबारी का माहौल देखने को मिल रहा है, क्योंकि यहां का तापमान माइनस 9 डिग्री पर है। जिसके चलते यहां पर्यटकों का भीड़ नजर आ रही है। केवल लद्धाख में ही नहीं यहां के अनेक पर्यटन स्थलों जैसे पहलगाम, गुलमर्ग-सोनमर्ग में भी भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी का आलम यह है कि कहीं 1 तो कहीं पर 2 इंच मोटी बर्फ की परतें जमी देखने को मिल जाती हैं।
गौरतलब है कि मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 10 दिनों तक यहां का तापमान ऐसे ही रहने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो श्रीनगर में तापमान -5.4 डिग्री सेल्सियस, अनंतनाग -7.9 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग और गंदरबल -4.5 डिग्री सेल्सियस, पुलवामा -8.3 डिग्री सेल्सियस, बारामुला में -5.1 और बांदीपोरा का तापमान माइनस 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यहीं नहीं मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दस दिनों में तापमान में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। पहाड़ी इलाकों में अभी और गिरावट देखी जा रही है। बहरहाल ठंड कितनी भी तेज क्यों न हो पर्यटक तापमान में गिरावट फिक्र नहीं आनंद का लुत्फ लेने यहां बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। हालाकि तेज बर्फबारी के कारण मुगल रोड और सिंथन रोड बंद हो गई लेकिन पुलिस ने बर्फ की परतें हटाने मशीनों के साथ कर्मचारियों को जिम्मेदारी दे दी है। फिलहाल यहां का गिरता तापमान और गिरती हुई बर्फ पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने में सहयोगी नजर आ रहे हैं।