नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त 4 आरोपी गिरफ्तार, 613 नग नशीले इंजैक्शन जप्त
जबलपुर, 22 अक्टूबर। थाना प्रभारी अधारताल राजकुमार खटीक ने बताया कि क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि शंकर नगर सुहागी में रहने वाला ओम पटैल अपने पास नीले रंग का बोरा लिये हुये है जिसमे बाम विक्स की शीशियां भारी मात्रा में रखे है जिसमें कुछ एक्सपायर हो सकती है जो उक्त बोरे को अपने घर ले जा रहा है सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना अधारताल की टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई ओम पटेल के निवास स्थान शंकर नगर सुहागी में ओम पटैल अपने घर के दरवाजे के अंदर प्रवेश करने ही वाला था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा जिसके कब्जे में रखे बोरे की तलाशी लेने पर फेनेरमाईन मेलेयट एवं ब्यूप्रेनार्फिन नाम प्रतिबंधित दवाईयों के इंजेक्शन भारी मात्रा मे रखे दिखे, चैक करने पर फेनेरामईन मेलेयट एवं ब्यूप्रेनार्फिन के 225-225 इंजेक्शन होना पाये गये जिसे जप्त करते हुये आरोपी ओम पटेल उम्र 38 वर्ष निवासी शंकर नगर सुहागी के विरूद्ध धारा 5/13 म.प.ड्रग कंट्रोल एक्ट एवं 8, 13 स्वापक औषधी मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।