J & K विस चुनाव , कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से हाथ मिलाया

जम्मू-कश्मीर में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से हाथ मिलाया है। इस गठबंधन के चलते बीजेपी अब नेशनल कॉन्फ्रेंस पर हमलावर होते नजर आ रही है। जिसको लेकर कल बीजेपी देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का मन बना चुकी है। हालाकि यह दोनों पार्टियां पहले भी गठबंधन में रही हैं, जो यह कोई नई बात नहीं है। बीजेपी इस मामले पर देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। पार्टी के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और अन्य बड़े नेता अपने-अपने प्रदेशों में मीडिया के जरिए कांग्रेस पर सियासी हमला करेंगे।
गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच गठबंधन को लेकर 10 सवाल करते हुए उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस’ के जम्मू-कश्मीर में फिर से ‘अलग झंडे’ के वादे का समर्थन करती है? क्या राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए को वापस लाकर जम्मू-कश्मीर को फिर से अशांति और आतंकवाद के युग में धकेलने के नेशनल कॉन्फ्रेंस के निर्णय का समर्थन करती है? उन्होंने पूछा कि कांग्रेस पत्थरबाजी और आतंकवाद की घटनाओं में शामिल लोगों के परिजनों को फिर से सरकारी नौकरी में बहाल करके आतंकवाद और दहशतगर्दी और बंद के दौर में लाने का समर्थन करती है। इसके साथ ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, देवेंद्र फडणवीस, बिहार के उप मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेता मीडिया से बात करेंगे और हमला बोलेंगे।