आमजन की समस्याओं का शीघ्र हो निवारण – आदित्य प्रताप सिंह
जबलपुर, 30 जुलाई। पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह ने आज जन सुनवाई में पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जन सुनवाई मे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे, अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट तथा सायबर अपराध से सम्बंधित ’116’ शिकायतें थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त शिकायतकर्ताओं को शीध्र शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा जन सुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण समय सीमा मे करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों, राजपत्रित अधिकारियों को निर्देर्शित किया गया। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बी.एस. गोठरिया उपस्थित रहे।