अनाज माफियाओं व गुण्डों द्वारा पत्रकारों पर कवरेज के दौरान हमला करने की वास्तविकता

धार, 26 जुलाई। पिछले 16 दिसंबर 2023 को ग्राम बाग में आदतन कालाबाजारी अनाज माफिया पल्लव अगाल के बुलाये जाने पर उसके अन्य कायर अनाज माफियाओं व उसके द्वारा बुलाए गए गुण्डों द्वारा पांच पत्रकारों पर कवरेज करने के दौरान अपने काले कारनामों को छुपाने के उद्देश्य से अचानक हमला कर उन्हें बंधक बनाकर उनका मारते कूटते, गाली गलौच करते हुए जुलूस निकालने के पीछे की वास्तविक तस्वीर क्रमबद्ध क्रमवार समय-समय पर सार्वजनिक की जावेगी।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार – आदतन कालाबाजारी करने वाले पल्लव अगाल के गोदाम पर पीडीएस का चावल उतर रहा है। फलस्वरूप सभी पत्रकारों ने मिलकर उसके काले कारनामों को सार्वजनिक करने का निर्णय लिया। पल्लव के गोदाम पर पहुँचने पर पीडीएस के चावल उतरने की शंका उस समय सही साबित हुई जब डरपोक कालाबाजारी पल्लव के गोदाम के ठीक सामने एक छोटा चार पहिया वाहन से वहीं पीडीएस चावल उतारा जा रहा था। वर्षों से कालाबाजारी करने वाले पल्लव अगाल के गोदाम के अंदर की वीडियो बनाकर टीवी खबर के नियम अनुसार आदतन अनाज माफिया पल्लव की बाइट ली गई, जिसमें पल्लव वह बोल गया जिसे बोलना उसके खुद के हिसाब से सही नहीं था। पल्लव बाईट में गलत बयानबाजी करके बुरी तरह डर गया था।
पीड़ित पक्ष के पास सम्पूर्ण घटनाक्रम के वीडियो उपलब्ध है, जिसे समय आने पर मांगे जाने पर सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किये जावेगें।
आदतन कालाबाजारी पल्लव ने बाग के अपने अन्य कायर अनाज माफिया साथियों व खतरनाक गुंडों को मोबाइल लगा कर बुला लिया। पल्लव ने अपने बुलाये गये अनाज माफियाओं व खूंखार गुण्डों के साथ मिलकर पांचो पत्रकारों को अपने गोदाम में बंधक बना लिया। गोदाम के अंदर पल्लव अगाल ने अपने अन्य अनाज व्यापारियों व खतरनाक किस्म के गुंडो के साथ मिलकर जमकर मारपीट की, जान से मार डालने का भरपूर प्रयास किया तथा उनके साथ लूटमारी भी की गई, जिसकी शिकायत सम्बन्धित संस्था को लिखित में कर दी गई।