अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन पर गैर इरादातन हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाए – भीलीस्थान लायन सेना

धार/मनावर, 26 जुलाई। मनावर अल्ट्राट्रेक सीमेंट फैक्ट्री के इलेक्ट्रिक सोलर प्लांट में बीती 22 जुलाई को जितेंद्र पिता दशरथ मंडलोई निवासी जलखा की करंट लगने से मृत्यु हो गई थी, जिसमे सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही सामने आ रही है। जितेंद्र की मृत्यु के 36 दिन पूर्व 16 जून को भी एक अन्य वर्कर की मृत्यु कम्पनी की लापरवाही से हो गई थी साथ ही फैक्ट्री में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। उक्त मामले में पुलिस प्रशासन से गुहार लगायी जा रही है कि अल्ट्राट्रेक सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ भी लापरवाही एवं गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया जावे। क्योंकि फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही की वजह से ही कर्मचारियों को जान के जोखिम का डर अब बढ़ता जा रहा है। इस मामले में भीलीस्थान लायन सेना ने जिला प्रशासन यह मांग भी है कि मृतक परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा, मृतक की पत्नी को आजीवन पेंशन, मृतक के बच्चों को उच्च स्तरीय स्कूलों में निशुल्क शिक्षा प्रदान की जावे एवं निर्दोष युवाओं-छात्रांे पर झूठी कार्यवाही नहीं करंे अन्यथा संपूर्ण भील प्रदेश के साथियों के साथ भीलीस्थान लायन सेना द्वारा जनआन्दोलन किया जायेगा।