छत्तीसगढ़: बीजापुर मुठभेड़ में घायल महिला नक्सली की मौत

बीजापुर 22,अक्टूबर। छत्तीसगढ़ बीजापुर में हुए एनकाउंटर में एक और महिला नक्सली मारी गई है। घायल हालत में महिला नक्सली मौके से भागने में कामयाब रही थी। मृतक नक्सली का नाम पद्दम सुक्खी है। पुलिस ने एनकाउंटर में कुछ और नक्सलियों के मारे जाने का दावा कर रही है। बता दें 20 अक्टूबर को IED ब्लास्ट के बाद पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में कई राउंड गोलियां चली थी।